एयर कमोडोर शशिकांत मिश्रा ने सोमवार को क्लेमेंटटाउन स्थित 1 एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड की कमान संभाल ली है। यह सेलेक्शन बोर्ड सेना की सभी सेवाओं में सबसे पुराना माना जाता है।
सोमवार को एयर कमोडोर एएस पठानिया से उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। एयर कमोडोर मिश्रा अनुभवी पायलट हैं। उन्हें एमआई-8, एमआई-17, चेतक, चिनूक, इसकारा और किरन एयरक्राफ्ट को 6000 घंटे से अधिक उड़ाने का अनुभव है।
अपने 30 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने कई कमांड और स्टाफ नियुक्ति की जिम्मेदारियां संभाली हैं। 26 जनवरी 2005 को उन्हें भूटान ऑपरेशन में अदम्य साहस दिखाने पर राष्ट्रपति ने वायु सेना मेडल से सम्मानित किया। वर्तमान में वह फ्रंटलाइन फ्लाइंग स्टेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।