बड़े कलाकारों के साथ स्टेज शेयर करना मेेरे लिए काफी फायदेमंद रहा। उनसे बहुत कुछ सिखने को मिला। हजारों की संख्या में भीड़ के सामने अपनी आवाज का जलवा बिखेरना आसान नहीं होता, लेकिन जगजीत सिंह व अनूप जटोला जैसे बड़े कलाकारों के साथ लोगों की खास तवज्जो मिला।
उक्त बातें उत्तराखंड के मशहूर गायक अनुराग शर्मा ने रविवार को प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में कहीं। अनुराग ने बताया कि 17 मार्च को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में गायकी का प्रदर्शन किया। जिसे मौजूदा लोगों ने खूब सहारा। इसके बाद ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया। अनुराग ने बताया कि मुंबई में 20 साल रहने के बाद अब दून में ही रहने की तमन्ना है।