वहीं राजकीय दून अस्पताल में अब मरीज दोपहर दो के बजाय तीन बजे तक ओपीडी में डॉक्टरों से अपनी जांच कराने के साथ ही इलाज करा सकेंगे। समय में बदलाव ठंड शुरू होने की वजह से किया गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि अब अस्पताल में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच होगी। सभी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी ओपीडी में तीन बजे तक उपस्थित होकर मरीजों की जांच करेंगे। 2:30 बजे तक ओपीडी का पर्चा बनाया जाएगा।
अब एक ही जगह होगा कोरोना वैक्सीनेशन
कोरोना का टीका लगवाने वालों को अब दून अस्पताल में अलग-अलग जगहों का चक्कर नहीं लगाना होगा। अस्पताल प्रबंधन ने अब एक ही जगह पर टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि अब बहुत कम संख्या में लोग टीका लगवाने आ रहे हैं। ऐसे में अब सिर्फ एक ही जगह पर ही टीके लगाए जाएंगे। इस संबंध में टीकाकरण केंद्र के डॉक्टरों और पैरामेडिकल को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।