एम्स प्रशासन सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार, डीजीपी अनिल रतूड़ी पत्र लिखकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अनुरोध किया है।
इसके अलावा कोयल घाटी से लेकर एम्स के मध्य पड़ने वाली सड़क की खराब स्थित को देखते हुए अपर मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी ओम प्रकाश को भी पत्र लिखा है। एम्स में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे होगा। शहर में वीवीआईपी लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है।