फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पत्नी और ससुर को बनाया बंधक, साले पर कार चढ़ाने की कोशिश का भी आरोप

Thu, 12 Mar 2020 07:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • सूचना पर पुलिस ने कराया बंधनमुक्त, पुलिस को तहरीर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में ससुराल में बेटी को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंचे पिता से भी मारपीट कर दी गई। विरोध करने पर दामाद ने उन्हें भी एक कमरे में बंधक बना लिया और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के भाई पर कार चढ़ाने की कोशिश की।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्री को बंधनमुक्त कराया।

विज्ञापन


पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। ज्वालापुर के कटहरा बाजार निवासी असलम खान ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने बेटी की शादी रुड़की पुरानी सब्जी मंडी कबाड़ी बाजार, निवासी युवक से की थी। आरोप है कि दामाद कई दिनों से बेटी को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर रहा था। 

विज्ञापन

इस बीच बेटी ने सूचना दी कि उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया है। आरोप है कि वह बेटी के घर पहुंचे तो दामाद ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर उन्हें भी एक कमरे में बंधक बना लिया। उन्होंने मामले की सूचना मोबाइल से पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिता-पुत्री को बंधनमुक्त कराया। 

आरोप है कि दामाद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे ताज मोहम्मद के ऊपर कार चढ़ाने की भी कोशिश की, जिस पर किसी तरह बेटे ने बाइक से कूदकर जान बचाई। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें