फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aiims Rishikesh: सुरक्षा में तैनात छात्र को MBBS के छात्रों ने बुरी तरह पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 17 Oct 2024 09:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

पीड़ित छात्र ने बताया कि वह बीते 13 अक्तूबर को पाइरेक्सिया समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कार्य में तैनात था। एमबीबीएस के कुछ छात्रों को एंट्री पास दिखाने को कहा तो गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश एम्स ऑडिटोरियम में पाइरेक्सिया समारोह के दौरान छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी छात्रों पर एलाइड हेल्थ साइंस के एक छात्र को बुरी तरह से पीटने का आरोप है।

विज्ञापन


एम्स में एलाइड हेल्थ साइंस के छात्र पृथ्वीपाल करण ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पृथ्वीपाल ने बताया कि बीते 13 अक्तूबर को पाइरेक्सिया समारोह के दौरान वह कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कार्य में तैनात था। यह कार्य उसे आयोजन कमेटी की ओर से दिया गया था।

Khel Mahakumbh: लापरवाही...त्यूणी में आठ घंटे पानी के लिए तरसे 700 प्रतिभागी छात्र, फिर हैंडपंप से बुझाई प्यास
विज्ञापन


इस दौरान रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उसने एमबीबीएस के कुछ छात्रों को एंट्री पास दिखाने को कहा तो गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने किसी तरह उसे बचाया। मारपीट करने वाले छात्रों ने धमकी दी कि कैंपस में कोई भी एलाइड हेल्थ साइंस का छात्र दिखा तो उसे पीटा जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी छात्र गजराज, समर्थ, शकील खान व तेज प्रकाश मित्तल के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सभी छात्र एमबीबीएस पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें