फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफॉर्म सिविल कोड: 18 को सीएम धामी को सौंपी जाएगी यूसीसी की नियमावली, विशेष समिति के साथ बुलाई गई बैठक

Thu, 17 Oct 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह का कहना है यूसीसी नियमावली का कार्य पूरा होने के बाद प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जिसे 18 अक्तूबर को सीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली 18 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी जाएगी। उसी दिन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी बुलाई गई है। नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति की अंतिम बैठक के बाद नियमावली को प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जो प्रिंट होकर आ गई है।

विज्ञापन


समिति ने इसका ड्राफ्ट सौंपने के लिए समय मांगा था। सीएम ने 18 अक्तूबर का समय दिया। उसी दिन मुख्यमंत्री की ओर से यूसीसी पर विशेष समिति के साथ बैठक भी बुलाई गई है। समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि बैठक का एजेंडा अभी मिला नहीं है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:   साइबर हमले के 14 दिन...उद्योगों की सिंगल विंडो बंद, सौर ऊर्जा परियोजनाओं का काम भी है ठप

नियमावली का कार्य पूरा होने के बाद प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जिसे 18 अक्तूबर को सीएम को सौंपा जाएगा। नियमों के साथ उसकी वेबसाइट और मोबाइल एप का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें