फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची ने भतीजे को दिया एड्स: 15 साल के लड़के को इस तरह झांसे में लेकर बनाए संबंध, ऐसे हुआ खौफनाक साजिश का खुलासा

Mon, 11 Apr 2022 10:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ यौन संबंध बनाए। जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला ने अपने जेठ के 15 वर्षीय लड़के के साथ यौन संबंध बनाए। महिला पहले से ही एड्स संक्रमित थी। महिला के पति की मौत भी एड्स के संक्रमण के चलते हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए। जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। लड़के के घरवालों ने बताया कि महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने कराया लड़के का मेडिकल

कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास में आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बनाए। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी भीषण आग: 32 गाड़ी पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी, जहरीले धुएं का गुबार फैलने से मचा हड़कंप

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें