फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सस्पेंड, किसानों को जैविक खाद वितरण में की लापरवाही

Thu, 07 Sep 2023 01:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खाद को किसानों तक पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे रखकर छोड़ दिया गया। इस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संज्ञान लिया और महानिदेशक को लापरवाही पर अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को जैविक खाद वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद भट्ट को निलंबित कर दिया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर शासन ने निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान को मामले की विस्तृत जांच सौंपी गई।

विज्ञापन

 

पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड में किसानों के लिए नमामि गंगे योजना के जैविक खाद खेप पहुंची थी। इस खाद को किसानों तक पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे रखकर छोड़ दिया गया। इस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संज्ञान लिया और महानिदेशक को लापरवाही पर अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
 

साथ ही महानिदेशक को मामले की जांच सौंपी है। शासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद भट्ट को निलंबित करने के आदेश जारी किए। कृषि मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत धनराशि स्वीकृत की गई थी।

विज्ञापन

 

जैविक खाद की मांग
इस राशि से जैविक क्लस्टरों में खेती करने वाले किसानों के लिए खाद खरीदी गई, लेकिन खाद किसानों तक न पहुंचाकर सड़क किनारे रास्ते में फेंक दी गई, जबकि किसान जैविक खाद की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Instagram: रील बनाने के लिए बेजुबान के साथ ऐसा सुलूक...लड़की ने कुत्ते को बीयर पिलाई, अब पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि विभाग में गलत काम करने वाले किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में दोबारा से इस तरह की घटना न हो। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचाया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें