आज से रुकेंगी 12 ट्रेनें, 35 बसें संचालित होंगी
- रेलवे ने पहले नहीं रुकने वाली 12 ट्रेनों का स्टॉपेज रुड़की रेलवे स्टेशन पर किया है जो मंगलवार से यहां रुकेंगी। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि भर्ती के मद्देनजर 10 से 22 दिसंबर तक 12 ट्रेनें रुकेंगी। इन ट्रेनों में अपसाइड में जननायक एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, बेगुमपुरा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, दुर्ग्याणा एक्सप्रेस, मौर्या ध्वज एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस। डाउन साइड में जननायक एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, बेगुमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। उधर, परिवहन निगम की ओर से भर्ती को लेकर 35 बसों को लगाया जाएगा।
शहर के नौ बैंक्वेट हॉल और धर्मशालाओं में ठहरेंगे भर्ती में आए युवा
- पुलिस-प्रशासन ने नौ बैंक्वेट हॉल और धर्मशालाओं के संचालकों को बिजली, पानी व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से दो दरोगा और एक संग्रह अमीन की तैनाती रहेगी। खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।
11 से 13 दिसंबर
- राधिका बैंक्वेट हॉल आदर्शनगर, सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल, आदर्शनगर, गौतम फार्म हाउस, आदर्शनगर।
14 से 16 दिसंबर
- माही पैलेस, आदर्शनगर, पितांबर फार्म हाउस, शेरपुर, ग्रेंड वेदांतम बैंक्वेट हॉल, शेरपुर।
ये भी पढ़ें...Dehradun Murder: इतना गुस्सा कि ताबड़तोड़ वार से आंतें भी आ गईं बाहर...बुजुर्ग के शरीर के घाव दे रहे थे गवाही
17 से 19 दिसंबर
- लेंड कारपेंट बैंक्वेट हॉल, शेरपुर, डायमंड बैंक्वेट हॉल, शेरपुर
20 से 21 दिसंबर
- दिगंबर जैन धर्मशाला, बीटी गंज, रुड़की
मंगलवार की रात से ही शहर में रूट प्लान लागू कर दिया जाएगा। शहरवासियों और अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। जरूरत पड़ी तो रूट प्लान में बदलाव भी किए जा सकते हैं। - शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात