फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: देशभर से सामने आ रही घटनाओं को लेकर राकेश टिकैत का बयान, कहा- हिंसक नहीं होना चाहिए विरोध

Fri, 17 Jun 2022 04:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ को लेकर जिस तरह से देश के अंदर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक आंदोलन कर कहीं ट्रेन फूंकी जा रही है तो कहीं अन्य सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा जा रहा है। वह निंदनीय है। वह किसी तरह से राष्ट्रहित में नहीं है। जबकि धरना प्रदर्शन के जरिए भी अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। 
 
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान महाकुंभ (चिंतन शिविर) के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना का वह पहले ही कड़ा विरोध कर चुके हैं। पूरे देश में योजना को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गया है। लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंन देशभर में हुए हिंसक आंदोलनों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


किसान महाकुंभ में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ को लेकर जिस तरह से देश के अंदर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक आंदोलन कर कहीं ट्रेन फूंकी जा रही है तो कहीं अन्य सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा जा रहा है। वह निंदनीय है। वह किसी तरह से राष्ट्रहित में नहीं है। जबकि धरना प्रदर्शन के जरिए भी अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। 

कहा कि आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली मुफ्त मिलनी चाहिए। सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड बनाकर मुफ्त इलाज का दावा किया जा रहा है। यह योजना केवल कागजों में ही चल रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए रायपुर के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Agneepath Protest:  अग्निपथ के विरोध में युवाओं का आक्रोश पथ, लाठीचार्ज के दौरान मची भगदड़, नहर में कूदे कई युवक

विज्ञापन

अपनी जमीनों का उचित मुआवजा लेने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उचित मुआवजा देने की बजाए उनके धरने को बार-बार हटा रही है। पर किसान तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। कहा कि अगर किसानों का धरने के लिए जगह नहीं दी गई तो वह अधिकारियों और राजनेताओं के भवनों में बैठकर धरना देंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें