फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: गंगा में जल समाधि लेने की कोशिश करते आंदोलनकारी हिरासत में लिए, एक गंगा में कूदा

Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
आंदोलनकारी को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आबादी के बीच बने कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर 58 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में आंदोलनकारी बुधवार को जलसमाधि के लिए गंगा तट पर उमड़ पड़े। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच काफी देर तक जोरमाइश हुई। इसी बीच एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। आननफानन पुलिस ने उसे बाहर निकाला।  

विज्ञापन


जागृति एक प्रयास संस्था के अध्यक्ष अरविंद हटवाल ने आबादी के बीच से कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर गंगा में जल समाधि की घोषणा की थी। इस सूचना के मद्देनजर बुधवार सुबह से ही पुलिस त्रिवेणी घाट पर तैनात थी। करीब 11:30 बजे संस्था के सदस्य गंगा घाट पहुंचे और शासन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इसी बीच संस्था के अध्यक्ष अरविंद हटवाल भी वहां आ गए। अरविंद हटवाल को पुलिस ने हिरासत में लेने के लिए झपट पड़ी। यह देख संस्था के अन्य सदस्य पुलिस से उलझ गए और अरविंद हटवाल को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद करीब आधे घंटे तक पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच गुत्थमगुत्था होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें