फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले दो लोग गिरफ्तार, धारा-144 लागू

Sat, 07 Apr 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
Pushpak Jyoti
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को अगस्त्यमुनि में हुई आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने पोस्ट वायरल करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शासन ने पूरे रुद्रप्रयाग तहसील क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गयी है। पुलिस शनिवार को अगस्त्यमुनि समेत प्रमुख कस्बों में फ्लैग मार्च किया। 

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को अगस्त्यमुनि में हुए बवाल को लेकर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी अफवाह फैलाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और अब स्थिति नियंत्रण में है।

डीआईजी ने जनता से अफवाह न फैलाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में तीन मजदूरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दुकानों में आग लगाने और हिंसा भड़काने वाले 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और हिंसा करने वालों का चिन्हीकरण कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को अगस्त्यमुनि में बवाल हो गया था। गुस्साए छात्रों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर बाजार बंद करा दिया था। जुलूस की वापसी में अचानक उग्र हुई भीड़ ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ कर उनमें रखे सामान को सड़क पर फेंककर आग के हवाले कर दिया था। 

आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आक्रोशित लोग सुबह साढ़े आठ बजे सड़कों पर आ गए थे। अगस्त्यमुनि,, विजयनगर और जवाहरनगर में व्यापार संघ व छात्र नेताओं ने बाजार बंद करा दिया था। अगस्त्यमुनि से गंगानगर तक नारेबाजी के साथ जुलूस भी निकला। जुलूस में पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। सभी प्रदर्शनकारी क्षेत्र में माहौल को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी बीच जुलूस वापसी में विजयनगर में भीड़ अचानक हिंसक हो गई।

दुकानों में तोड़फोड़ शुरू हो गई और अगस्त्यमुनि बाजार तक प्रदर्शनकारियों ने दूसरे समुदाय की सब्जी, मोबाइल और कॉस्मेटिक की करीब 15 दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान को सड़क में फेंककर उसमें आग लगा दी। एक दुपहिया वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया। रतूड़ा से अग्निशमन विभाग का वाहन जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक अगस्त्यमुनि से विजयनगर तक सड़क में लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें