ऋषिकेश में एक जंगली हाथी ने दो बाइकों पर सवार बैराज चीला मार्ग पर पांच लोगों पर हमला कर दिया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को एम्स में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक अन्य चार लोगों के ज्यादा चोंट नहीं आने की सूचना थी।