फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भूकंप से एक बार फिर थर्राई कालीमठ घाटी

Thu, 09 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जनपद की कालीमठ घाटी में बुधवार तड़के चार बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। सोमवार रात आए भूकंप के बाद से अब तक यहां कई झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 बताई गई है।
विज्ञापन

 
बुधवार तड़के चार बजे कालीमठ, कोटमा, खुन्नू, स्यांसू, ब्यूखी गांव में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। बीते दो दिनों में यहां तेज और हल्के कई झटके महसूस किए गए हैं। इससे कालीमठ घाटी के लोग सहमे हुए हैं।

ग्रामीण ओम प्रकाश भट्ट, संदीप भट्ट ने का कहना है कि जिस तरह से मकानों में दरारें पड़ी हैं, उससे डर लग रहा है। इधर, ऊखीमठ के नायब तहसीलदार वाईएस भंडारी ने राजस्व उप निरीक्षक के साथ कोटमा सहित अन्य गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम देवानंद ने बताया कि गांवों में अधिकांश घरों में दरारों की सूचना टीम की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों को सु्रक्षा के तहत दिए गए टेंट

सोमवार रात आए भूकंप में कई घरों में दरारें आ गई थीं। - फोटो : AmarUjala
ग्रामीणों को प्रारंभिक सुरक्षा के तौर पर टेंट दिए गए हैं। बताया कि बीते सोमवार रात्रि को घायल हुए महिला और बच्चे सहित अन्य घायल घर लौट गए है। साथ ही राउलेंक के पीड़ित पशुपालकों को भी अनुमन्य राहत जल्द वितरित की जाएगी।

सोमवार को बड़े भूकंप के  बाद से कई झटके महसूस किए गए है। लगभग हर चार पांच घंटे के अंतराल में यह हल्के झटके महसूस किए जा रहे है, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 से 3.2 तक आंकी गई है।
- आशीष सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें