फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उत्तराखंड की जेलों में बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 09 Jul 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुद्धोवाला जिला जेल
विज्ञापन

बागपत में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उत्तराखंड की जेलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि हत्यारोपी सुनील राठी उत्तराखंड के हरिद्वार में बेहद सक्रिय है।

विज्ञापन


आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने सभी जिला कारागारों में बंदियों की बैरकों के सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। सुनील राठी गैंग के कई गुर्गे सुद्धोवाला जिला जेल, पौड़ी जेल, हरिद्वार जेल और उप जिला करागर रुड़की में बन्द हैं। 

इस वजह से उत्तराखंड के कारागारों में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बदमाश भूरा के 15 दिसंबर 2014 में बागपत से फरार होने के बाद उत्तराखंड की जेलों में भी मोबाइल व संदिग्ध वस्तुएं मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में सक्रिय है सुनील राठी

सुनील राठी कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए - फोटो : amarujala file photo
उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। सुनील राठी उत्तराखंड में सक्रिय है। 

इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें