फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शोभा यात्रा निकालकर किया मां दुर्गा प्रतिमा का आसन नदी में विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। हरिपुर खैरी क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए। क्षेत्र में मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंतिम दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ आसन नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। इससे पूर्व कार्यक्रम के समापन अवसर पर कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। समिति के सदस्य रौनक सिंह ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न किए गए, जिनका समापन शोभा यात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ। इस अवसर पर शुभम, प्रशांत, सुशील राठौर, अरविंद, अमर, अंकित आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें