सोमवार को गुरमीत राम रहीम पर फैसला आने के बाद बाबा रामदेव ने सभी बाबाओं को लेकर भी बहुत कुछ बोल दिया। आगे जानिए क्या कहा उन्होंने...
फैसले के बाद जब पत्रकारों ने जब बाबा रामदेव से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, बाबाओं ने राम का नाम बदनाम कर दिया है। इससे हमारी धर्म और संस्कृति की भी बदनामी होती है।
कहा कि, जहां देखों हर दो तीन साल में देश में बाबा कांड हो जा रहा है। इसलिए ऐसे में जरूरत है कि आज जो बाबा शिखर पर हैं, उन्हें अपने आचरण का ध्यान रखना चाहिए।