प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपने ही गांव की दूसरी बिरादरी की एक युवती संग मंदिर में सात फेरे ले लिए।
इसकी भनक जैसे ही युवती के परिजनों को लगी तो वह सीधे युवक के घर पहुंचे और युवती को जबरन अपने घर ले आए। प्रेमी ने युवती के परिजनों पर पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का अपने ही गांव की दूसरी बिरादरी की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक जैसे ही युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने इनके ऊपर पहरा लगा दिया। इससे युगल परेशान हो गया।