फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तेज बारिश के चलते नीरा राडिया के हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लेंडिंग, नहीं जा पाईं बदरीनाथ

Sat, 05 May 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
niira radia helicopter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अचानक हुई तेज बारिश के चलते शनिवार को कॉरपोरेट जगत की चर्चित सख्शियत नीरा राडिया के हेलीकॉप्टर की गोपेश्वर में इमरजेंसी लेंडिंग हुई।

विज्ञापन


45 मिनट बाद मौसम सामान्य होने का इंतजार करने के बाद हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम की ओर उड़ गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को बदरीनाथ धाम में नीरा राडिया के नेयति ट्रस्ट की ओर से निशुल्क अस्पताल का शुभारंभ हुआ।

जिसके उद्घाटन के लिए वह बदरीनाथ धाम जा रही थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह बदरीनाथ नहीं पहुंच पाई।

विज्ञापन

नीरा राडिया के साथ ही दो अन्य तीर्थयात्री भी सवार थे

नीरा राडिया
शनिवार को जिले में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरु हो गई। इसी दौरान नीरा राडिया का हेलीकॉप्टर देहरादून से बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था।

लेकिन पीपलकोटी के ऊपर तक जाने के बाद मौसम अत्यधिक खराब हो गया, जिससे पायलेट ने हेलीकॉप्टर को गोपेश्वर स्टेडियम में उतार दिया। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग को देखते हुए गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष कुंदन राम मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
 
थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि हेलीकॉप्टर में नीरा राडिया के साथ ही दो अन्य तीर्थयात्री सवार थे। करीब 45 मिनट बाद मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ घाटी के सेरसी हेलीपेड के लिए उड़ान भरी। हालांकि हेलीकॉप्टर के चले जाने के बाद दोबारा जोरदार बारिश शुरु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें