फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के बाद पुलिस के साथ गांव पहुंचे युवक-युवती, देखती रह गई पंचायत, इसके बाद...

Fri, 08 Dec 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लव मैरिज के बाद युवक और युवती पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। दोनों को पुलिस के साथ देखकर परिवार वाले और पंचायत देखती रह गई। इसके बाद जो हुआ आगे पढ़िए...
विज्ञापन


प्रेम विवाह रचाकर लौटे दंपति को पंचायत ने एक साल तक गांव से बाहर रहने का फरमान सुनाया है। चूंकि फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से हुआ है, लिहाजा पुलिस ने भी इस पर सहमति जता दी है।

पुलिस के मुताबिक घाड़ क्षेत्र के एक युवक का गांव में ही रिश्तेदारी में रह रही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो माह पूर्व दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। विगत बुधवार को प्रेमी जोड़ा गांव लौटा तो पूरे गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दंपति के पुलिस सुरक्षा में गांव पहुंचने पर उनके परिजन और ग्रामीण भी उनका ज्यादा विरोध नहीं कर सके। स्थिति को भांपते हुए युवती के परिजनों, रिश्तेदारों और युवक पक्ष के लोगों की ओर से पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

पंचायत में दोनों पक्षों की सहमति से लिखित समझौता हुआ कि कोर्ट मैरिज कर लौटे युवक-युवती एक साल तक गांव से बाहर रहेंगे। बताया गया है कि युवती यूपी के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली है जो घाड़ क्षेत्र में अपने मामा के यहां रह रही थी।

इसी दौरान उसका पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों ने यह मान लिया कि परिजन उनकी शादी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे, लिहाजा दो माह पहले दोनों घर से फरार हो गए और न्यायालय की शरण में पहुंचकर दोनों ने शादी रचा ली।

बुधवार को दोनों न केवल घर लौटे बल्कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस को भी साथ लेकर आए थे। पुलिस ने परिजनों को किसी भी प्रकार की हिंसक कार्रवाई न करने की चेतावनी दी जिस पर दोनों परिवारों के लोगों ने संयम बरता और पंचायत में फैसला हो गया।

दोनों को एक साल गांव से बाहर रहने का फरमान सुनाए जाने के पीछे लोगों का मानना था कि एक साल में दोनों पक्षों के लोग युवक-युवती को स्वीकार कर लेंगे और फिर उन्हें गांव में रहने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि आपसी सहमति से कुछ दिनों तक दंपति के अपनी रिश्तेदारी या परिचित के यहां रहने की बात जरूर सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें