तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
इधर, मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। झुलसी महिला को लोगों ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला 60 से 70 फीसदी तक झुलस गई है।
हादसा हरिद्वार बाईपास पर कारगी चौक पर हुआ। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश निवासी शुभम पेशे से टैक्सी चालक था। वह विष्णु विहार में अपने भाइयों के साथ रहता था और देहरादून निवासी कोमल नाम की युवती से उसका विवाह हुआ था।