फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत गंभीर, किडनी ने काम करना किया बंद

Mon, 09 Jul 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे उत्तराखंड और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पेट में संक्रमण फैल गया है।

विज्ञापन


उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक है।

एनडी तिवारी के बेटे रोहित ने बताया कि तिवारी का इलाज कर रहे डॉ.जेडी मुखर्जी का कहना है कि उनके पेट में बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण फैल गया है।

विज्ञापन

किडनी ने भी शनिवार रात से काम करना बंद कर दिया

- फोटो : अमर उजाला
डॉ.जेडी मुखर्जी ने बताया कि किडनी ने भी शनिवार रात से काम करना बंद कर दिया है। उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बेहद कम हो गई है।

उन्हें डायलिसिस देना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल एंटीबायोटिक्स देकर रिकवरी के प्रयास चल रहे हैं। फिलहाल अगले 48 घंटे पूर्व सीएम के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

बता दें कि पूर्व सीएम एनडी तिवारी को पिछले वर्ष 20 सितंबर को ब्रेन स्ट्रोक के चलते मैक्स अस्पताल, साकेत में भर्ती कराया गया था। तब से अस्पताल में ही उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें