फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुआ झगड़ा तो घर में लगा दी आग

Sun, 18 Dec 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
FIRE
विज्ञापन
पत्नी से हुए विवाद में रेलवे से सेवानिवृत्त बुजुर्ग ने घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा नुकसान होना तय था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए बुजुर्ग को पुत्र के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


मामला कनखल क्षेत्र की राज विहार कालोनी का है। रेलवे से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग की अपनी पत्नी से रोजाना अनबन होती है। पत्नी छोटी छोटी बात पर ऐतराज करती है। जिस बात से गुस्साये बुजुर्ग ने रविवार दोपहर अपने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

पड़ोसियों ने सूचना सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी तुरंत पहुंच गए। कुछ ही देर में आग बुझा ली गई। बुजुर्ग को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। इधर, परिवार से अलग रह रहा बुजुर्ग का दूसरा बेटा थाने पहुंच गया। जिसकी सुपुर्दगी में पिता को दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि महिला का कहना था कि उनका पति उनके घर न आए, बस यही चाहती है। पति रोजाना किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें