फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र परीक्षा देने के लिए हो जाएं तैयार: स्कूलों में दो साल बाद इस सत्र से होंगी मासिक परीक्षाएं, निर्देश जारी

Wed, 13 Apr 2022 12:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में कोविड 19 की वजह से पिछले दो साल से शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। स्कूलों के अनियमित संचालन की वजह से इस बीच मासिक परीक्षा नहीं की जा सकीं। अब सभी स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 17 हजार से अधिक स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ रहे करीब 10 लाख विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक सत्र 2022-23 से हर महीने परीक्षा देनी होगी। कोविड-19 की वजह से दो साल से यह परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि मासिक परीक्षा प्रदेश के सभी स्कूलों में होगी।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक प्रदेश में कोविड 19 की वजह से पिछले दो साल से शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। स्कूलों के अनियमित संचालन की वजह से इस बीच मासिक परीक्षा नहीं की जा सकीं। कहा कि अब सभी स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू हो गई है, इसलिए शैक्षिक सत्र 2022-23 में जो कि एक अप्रैल 2022 से शुरू होकर 31 मार्च 2023 तक चलेगा, समस्त जनपद, निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा जारी पंचांग के अनुसार मासिक परीक्षा कराएंगे।

ये भी पढ़ें...मौसम: राहत भरे हो सकते हैं अगले 48 घंटे, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए कहां हैं बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक के सात सर्वेक्षण स्कूलों को छोड़कर समस्त स्कूलों में मासिक परीक्षाओं का मूल्यांकन उसी स्कूल के शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। मासिक परीक्षाओं की तिथि एवं पाठ्यक्रम के संबंध में निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा जनपदों को व समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी संबंधित विकासखंडों एवं विद्यालयों को अवगत कराएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें