जल जीवन मिशन का 73.80 प्रतिशत काम पूरा
बैठक में सचिव पेयजल नितेश झा ने बताया कि जल जीवन मिशन के राज्य में 73.80 काम हो चुका है। इसके तहत 14,94,304 घरों तक पानी पहुंचाया जाना है। तीन जिलों में यह 90 से 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हर घर जल वाले कुल गांव 2546 हैं। राज्य में जल जीवन मिशन के तहत कुल अनुमोदित डीपीआर 16,337 हैं, जिनमें से 9771 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
जिनकी लागत 1058.29 करोड़ रुपये है। हर घर जल प्रमाणन के तहत कुल 2546 गांव दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 65 गांवों को प्रमाणित कर दिया गया है। प्रदेश में 15,029 ग्रामीण जल एवं स्वच्छता समिति बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें से 15,024 समितियां बना दी गई हैं।
ये भी पढ़ें...LPG Price Hike: चूल्हे पर आलू उबाले, सिर पर सिलिंडर उठाकर किया विरोध, तस्वीरों में देखें उत्तराखंड में आक्रोश
राज्य में 19,249 स्कूलों में शुद्ध जल आपूर्ति का लक्ष्य है, जिसमें से 19,118 स्कूलों में आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। कुल 16,473 आंगनबाड़ियों में जल आपूर्ति का लक्ष्य है, जिसमें से 16,407 आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है।