फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार 21 माह बाद यात्रियों ने साधारण श्रेणी टिकट पर साधारण कोच में बिना आरक्षण किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आखिरकार रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से चुनिंदा ट्रेनों के साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त हो गई। साथ ही साधारण टिकट पर बिना आरक्षण यात्रा भी शुरू हो गई। ट्रेनों का संचालन बहाल किए जाने के ठीक 21 माह बाद यात्रियों ने बिना आरक्षण देहरादून- मसूरी एक्सप्रेस और देहरादून- अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस के साधारण कोच में सफर किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। हालांकि पहले चरण में कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही नई व्यवस्था लागू की गई है। जैसे-जैसे कोरोना को लेकर स्थितियां और सामान्य होगी तो कुछ और ट्रेनों के साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। फिलहाल जिन ट्रेनों के साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त की गई है उसमें देहरादून - मसूरी एक्सप्रेस व देहरादून- अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस जैसी कुछ चुनिंदा ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें