32 रन पर गवाएं आठ विकेट
आयरलैंड के कप्तान विलियम पॉटरफील्ड और पॉल स्ट्रिलिंग ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की। इसी स्कोर पर पॉटरफील्ड 9 व स्ट्रिलिंग 26 रन बनाकर चलते बने। स्ट्रिलिंग के आउट होने के बाद आयरलैंड की टीम लड़खड़ा गई। इसके बाद टीम ने स्कोर बोर्ड को 69 तक पहुंचाने में अपने आठ विकेट गवां दिए। इस बीच केविन ओब्रियन के 12 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
अंतिम विकेट के लिए 87 रन जोड़े
आयरलैंड के 85 रन पर नौ विकेट गिर जाने के बाद टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। तब जॉर्ज डॉकरेल और मुरटागह ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का मोर्चा संभाला। दोनों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए अंतिम विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच मुरटागह (54) ने अपने करियर का पहला अर्द्धशतक भी जड़ा। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाज डॉकरेल 39 रन बनाकर आउट हो गए। मुरटागह 54 रन बनाकर नाबाद रहे।
अहमदजाई, राशिद और नबी का धमाल
अफगानिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर सबको ये बता दिया कि उनका जलवा टेस्ट क्रिकेट में कम नहीं होने वाला। इसके अलावा मो. नबी और अहमदजाई ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।