उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि से मोदी सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू होगा। बोले, पार्टी के पास उम्मीदवारों की कतई कमी नहीं है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि देवभूमि से राहुल गांधी कांग्रेस की जीत का शंखनाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि रैली की पूरी तैयारी हो चुकी है और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। वहीं, कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महासचिव नवीन जोशी का कहना है कि राहुल गांधी की रैली में पूरे उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।