फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्या सोचते हैं PM के बारे में उनके सलाहकार

Sun, 20 Apr 2014 12:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार के अध्यक्ष प्रो. सीएनआर राव ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर लिखी किताब में उन्हें कमजोर प्रधानमंत्री बताए जाने को बेबुनियाद करार दिया।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम चुनाव के समय इस किताब को सार्वजनिक किए जाने से इसके पीछे छिपी राजनीतिक मंशा उजागर होती है।  

सचिन तेंदुलकर और उन्हें एक साथ भारत रत्न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट हर कोई खेल सकता है पर वैज्ञानिक नहीं बन सकता।

शिक्षा को निचले पायदान पर रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण

प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार एवं प्रख्यात रसायनशास्त्री भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव ने कहा कि भारत में शिक्षा को सबसे निचले पायदान पर रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह देश के विकसित होने की राह में बड़ा बाधक है। यहां शिक्षा मद में जीडीपी का मात्र दो फीसदी खर्च किया जाता है, जबकि दुनिया के विकसित देशों में यह 6 फीसदी है।

उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की दरकार

नैनीताल क्लब सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रो. राव ने कहा कि भारत की कुल आबादी में 50 फीसदी युवा हैं। इसलिए यहां विकसित देशों की तरह उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए नीति बनाने की दरकार है।

इस आशय की संस्तुति भी केंद्र सरकार को भेजी गई है। प्रो. राव ने कहा कि हमारे देश में बड़े स्तर पर शोध तो हो रहे हैं, किंतु गुणवत्ता के अभाव में यह शोध विकास में सहभागी नहीं बन पा रहे हैं।

युवा देश होने के बावजूद भारत वर्तमान में विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में टॉप-टेन देशों में शामिल नहीं है। विकसित देशों में उच्च शिक्षा में सरकार और औद्योगिक घरानों का बराबर का निवेश होता है।

लेकिन हमारे देश के औद्योगिक घराने उच्च शिक्षा में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में भारत का नाम न दर्ज होना इसकी परिणति है।

ये लोग रहे मौजूद

समारोह की अध्यक्षता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया ने की। समारोह का संचालन करते हुए पद्मश्री प्रो.शेखर पाठक ने भारत रत्न प्रो. राव के सम्मान में अभिनंदन पत्र पढ़ा और प्रो. एलएस बिष्ट ने शॉल ओढ़ाया।

प्रो. रघुवीर चंद्र, प्रो. गंगा बिष्ट, चंदन डांगी, हरीश पाठक, वीरेंद्र आदि ने उन्हें पहाड़ के विभिन्न प्रकाशन भेंट किए।

समारोह में प्रो. राव पत्नी प्रो. इंदुमति राव, कुमाऊं विवि के प्रो. सीसी पंत, प्रो. उमा भट्ट, प्रो. एनएस बिष्ट, पूर्व विधायक डा. नारायण दत्त जंतवाल, प्रो. जीएल साह, बीडी शर्मा, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एस बोरा, प्रो. सीएस मथेला, डा. शीला रजवार, केएन जोशी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक मौजूद थे।

भारत शहीद सैनिक स्कूल के छात्रों ने प्रधानाचार्य पूरन सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न प्रो.राव की अगवानी की।
विज्ञापन

...उत्तराखंड मेरा घर

भारत रत्न प्रो.राव ने कहा कि उत्तराखंड मेरा घर है। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष यहां आते हैं और हिमालय विकास समिति गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) की ओर आयोजित विज्ञान गोष्ठी में भाग लेते हैं।

वे भारतीय विज्ञान परिषद के चार वैज्ञानिकों के साथ रविवार को गंगोलीहाट जा रहे हैं जहां वे बच्चों को विज्ञान की बारीकियां बताएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें