फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, दो दिन में पकड़ा साढ़े पांच क्विंटल मिलावटी पनीर

Wed, 19 Apr 2023 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खराब मिठाई, पनीर या अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। शरीर में कमजोरी आ जाती है। 
विज्ञापन
पनीर - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर दो दिन में साढ़े पांच क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा। टीम ने इस नष्ट करवा दिया। वहीं, खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल भी जांच के लिए रुद्रपुर की लैब में भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सोमवार और मंगलवार को उपायुक्त मुख्यालय जीसी कंडवाल, उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र रावत की अगुवाई में सेलाकुई, सहसपुर और विकासनगर में अभियान चलाया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि सेलाकुई में एक दुकान पर सहारनपुर से लाए गए एक क्विंटल और विकासनगर में करीब 50 किलो पनीर को नष्ट कराया। पनीर से दुर्गंध आ रही थी और यह मिलावटी प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन


सहारनपुर से लाया गया पनीर
वहीं, सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर चार क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा गया था, जिसे नगर निगम की मदद से ट्रंचिंग ग्राउंड में नष्ट कराया गया। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के मनिहारन से पनीर लाया गया था। पीसी जोशी ने बताया कि धर्मपुर डांडा स्थित एक स्टोर से दो क्विंटल और छह नंबर पुलिया पर दो व्यक्तियों की वैन से दो क्विंटल पनीर पकड़ा गया था।

हो सकती है उल्टी, दस्त की समस्या
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि खराब मिठाई, पनीर या अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। शरीर में कमजोरी आ जाती है। उठना-बैठना, चलना तक मुश्किल होने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें