फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाइजीरियन ठगों ने विदेशी महिला दोस्त बनकर युवक को ठगा, ऐसे बनाया शिकार

Wed, 19 Apr 2023 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सितंबर 2022 को उनके पास ड्रेन राय अडारा नाम से युवती ने मैसेज किया। इसके बाद दोनों की चेटिंग होने लगी। इसके बाद वह उसके जाल में फंस गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी का एक युवक नाइजीरियन फ्रॉड का शिकार हो गया। ठग ने पहले विदेशी महिला बनकर दोस्ती की और भारत आने को कहा। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम के हाथों पकड़े जाने की बात कह धोखाधड़ी से 2.70 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि दीपक सिंह निवासी बलवा शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने मामले में शिकायत की है। बताया कि सितंबर 2022 को उनके पास ड्रेन राय अडारा नाम से युवती ने मैसेज किया। इसके बाद दोनों की चेटिंग होने लगी। बताया गया कि युवती ने बोला वाह इंडिया आना चाहती है, भारत आकर मिलेगी। इसके कुछ दिन बाद युवती ने एयरप्लेन का टिकट भेजा। दिल्ली एयरपोर्ट से कॉन्टेक्ट किया। एक घंटे बाद मोबाइल पर पर कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम लोकेश कुमार बताया और खुद को कस्टम अधिकारी बताया।

Haridwar:  जहरीली शराब कांड में खुलासा, पंचायत चुनाव से पहले स्प्रिट से बनी शराब से गई थी 12 लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी दी कि दिल्ली एयरपोर्ट पर तुम्हारी दोस्त ड्रेन रॉय अडारा विदेशी करेंसी के साथ पकड़ी गई है। उसको छुड़ाने के लिए तीन लाख की डिमांड की गई। डर और विश्वास करके अलग-अलग ट्रांजेक्शन में दो लाख सत्तर हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद महिला दोस्त ड्रेन रॉय अडारा के नंबर पर कॉल की तो उस नंबर पर कॉल नहीं हो पाई। लोकेश कुमार के नंबर पर कॉल की तो वह नंबर भी स्विच ऑफ था। बता दें कि इस तरह की ठगी को नाइजीरियन फ्रॉड कहा जाता है। नाइजीरिया मूल के लोग भारत में बैठकर इस तरह की ठगी को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें