Iदून विश्वविद्यालयों के 19 विषयों में प्रवेश के लिए 22 जून को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विवि की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आवेदन कर चुके छात्र विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देहरादून समेत हल्द्वानी, दिल्ली और लखनऊ में चार पालियों में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों को आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा।I
Iएडमिट कार्ड के संबंध में विवि की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर पत्र जारी किया गया है। आवेदन कर चुके छात्र अपनी लॉगिन आईडी के जरिये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र भी रखना अनिवार्य है। पहली पाली में सुबह आठ से 10 बजे तक बीए अंग्रेजी, एमए अंग्रेजी और एमए अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बीए चाइनीज, बीए फ्रांस, बीए जर्मन, बीए जापानी, बीए स्पेनिश, एमएससी मनोविज्ञान की परीक्षा होगी। तीसरी पाली दोपहर दो बजे से चार बजे तक बीकॉम व बीबीए की प्रवेश परीक्षा होगी। चौथी पाली में बीडीईएस, बीए मीडिया एंड कम्युनिकेशन, बीएससी फिजिक्स, बीएससी केमिस्ट्री, बीएससी मैथमेटिक्स, बीएससी बायोलॉजी साइंस, बीएससी इकोनॉमिक्स, बीएससी मनौविज्ञान और बीएससी ज्योग्राफी की परीक्षा शाम पांच से सात बजे तक आयोजित होगी।I