फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, यहां कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Wed, 21 Aug 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल
विज्ञापन

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा अगले वर्ष पांच जनवरी को होगी। इसके केंद्र अल्मोड़ा, देहरादून, घोड़ाखाल, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रुड़की, श्रीनगर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में होंगे। इसके माध्यम से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा छह की 65 सीटों पर प्रवेश मिलेंगे। 

विज्ञापन


इसके लिए पात्रता रखने वाले छात्रों (छात्राओं के लिए सैनिक स्कूल चिंगचिप) से ऑनलाइन प्रवेश फार्म आमंत्रित किए गए हैं। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे।

विज्ञापन

कक्षा छह के लिए आवेदक का जन्म एक अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2010 के बीच हुआ हो। कक्षा नौ की रिक्त 20 सीटों के लिए आवेदक का जन्म एक अप्रैल 2005 से 31 मार्च 2007 की बीच हुआ होना चाहिए। वह आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

इनमें 67 प्रतिशत सीटें उत्तराखंड के स्थायी निवासियों के लिए और शेष 33 प्रतिशत दूसरे सभी राज्यों/संघशासित प्रदेशों के निवासियों के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के आवेदन फार्म 23 सितंबर तक सैनिक स्कूल सोसाइटी की वेबसाइट sainikschooladmission.in पर उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्र दो दिसंबर से वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें