फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएफएमसी के लिए करें आवेदन, ऐसे होगा एडमिशन

Mon, 25 Apr 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • तीन परीक्षाओं से गुजरने पर मिलेगी एएफएमसी में एंट्री
  • 130 सीटों के लिए एआईपीएमटी से मिलेगा मौका
विज्ञापन
एएफएमसी कैंपस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑर्म्स फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे (एएफएमसी) की एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(एआईपीएमटी) के स्कोर के आधार पर मंगलवार से पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं। परीक्षा के स्कोर के आधार पर एएफएमसी दोबारा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा लेगा, जिसके बाद चयनित होने वाले छात्रों में से इंटरव्यू के आधार पर 130 सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन


एएफएमसी में एंट्री के लिए अलग से पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। कुल 130 सीटों में 25 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। एएफएमसी के प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक एएफएमसी में पंजीकरण के बावजूद केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया जाएगा, जो एआईपीएमटी में अच्छा स्कोर करेंगे। हर साल दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थी एएफएमसी के लिए अपना भाग्य आजमाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी एएफएमसी में एंट्री

मेडिकल स्टूडेंटस - फोटो : demo pic
एआईपीएमटी देने के बावजूद एएफएमसी में एंट्री इतनी आसान नहीं होगी। एएफएमसी की ओर से जिन छात्रों की मेरिट एआईपीएमटी के आधार पर जारी की जाएगी, उनके लिए जून माह में 80 अंकों का टेस्ट ऑफ इंगलिश लैंग्वेज, कांप्रिहेंसन, लॉजिक एंड रीजनिंग(टीओईएलआर) आयोजित किया जाएगा। यह टेस्ट कंप्यूटर बेस्ड होगा।

इस टेस्ट के अंकों और एआईपीएमटी के अंकों को मिलाकर चार भागों में बांट दिया जाएगा। इनमें फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी को 200-200 अंकों में बांट देंगे। इनमें से एक कटऑफ जारी की जाएगी, जिससे चयनित होने वाले छात्रों को 50 अंकों की इंटरव्यू परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

यहां कराएं ऑनलाइन पंजीकरण : www.afmc.nic.in और www.afmcdg1d.gov.in

इनका है कहना
एएफएमसी में पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को केवल एआईपीएमटी का रोल नंबर चाहिए होगा। वेबसाइट पर इसे फीड करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एआईपीएमटी से दाखिला पाने का यह बेहतर रास्ता है।
-डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें