फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जेईई एडवांस्ड में सफल आदित्य गर्ग का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। निगम रोड निवासी छात्र आदित्य गर्ग ने प्रथम प्रयास में जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आज के युवाओं को आदित्य की तरह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कठिन परिश्रम करना चाहिए। ऐसी सफलताएं न केवल परिवार बल्कि, पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा आदित्य ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान छात्र के पिता मनोज गर्ग, माता अनुराधा गर्ग बृजेंद्र बर्तवाल, इसमपाल, नीरज पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें