देहरादून के राजपुर रोड पर आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा संचालित कपड़े के शोरूम में बड़ा अग्निकांड होने से टल गया। जनरेटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
इससे शोरूम में धुएं का ऐसा गुब्बार बना कि फायर और पुलिस कर्मियों को सांस लेना मुश्किल हो गया। बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया जा सकता। आग में हजारों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
शनिवार को राजपुर रोड पर सेंट जोसेफ स्कूल के सामने पीपुल्स के नाम से कपड़ों का शोरूम है। शाम को अचानक बिजली गई तो कर्मचारियों ने जनरेटर चला दिया। इसी बीच जनरेटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने आसपास के कपड़ों आदि को अपनी चपेट में ले लिया।