मासूम ने जन्म के 12 घंटे बाद ही दम तोड़ दिया
- फोटो : Baby Physio London
हल्द्वानी के बदहाल सुशीला तिवारी अस्पताल की बेहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई। इस बार डॉक्टरों लापरवाही के चलते एक मासूम ने जन्म के 12 घंटे बाद ही दम तोड़ दिया।
पिथौरागढ़ की प्रसूता को नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में बेड नहीं मिल पाया। घर वाले डॉक्टरों की गुहार लगाते रहे, मगर उन्होंने बेड खाली न होने की बात कहकर प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की सलाह दे डाली।
यहां गरीबी आड़े आ गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्ची को एनआईसीयू में रखा गया था। उसके परिजन खुद प्राइवेट अस्पताल ले गए और बाद में एसटीएच लाए।