फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर में लगी भीषण आग, खाक होते-होते बचा आदित्य बिरला ग्रुप का शोरूम

Sun, 03 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हजारों का नुकसान होने का अनुमान - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
देहरादून के राजपुर रोड पर आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा संचालित कपड़े के शोरूम में बड़ा अग्निकांड होने से टल गया। जनरेटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


इससे शोरूम में धुएं का ऐसा गुब्बार बना कि फायर और पुलिस कर्मियों को सांस लेना मुश्किल हो गया। बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया जा सकता। आग में हजारों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शनिवार को राजपुर रोड पर सेंट जोसेफ  स्कूल के सामने पीपुल्स के नाम से कपड़ों का शोरूम है। शाम को अचानक बिजली गई तो कर्मचारियों ने जनरेटर चला दिया। इसी बीच जनरेटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने आसपास के कपड़ों आदि को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

देखते ही देखते शोरूम में धुआं भर गया - फोटो : Bureau
देखते ही देखते शोरूम में धुआं भर गया, क्योंकि उसके बाहर निकलने का कोई स्थान नहीं था। इसी बीच सूचना पाकर फायर की तीन गाड़ियां मौके पर आ गई। इधर से शहर कोतवाली बीडीडी जुयाल पहुंच गए।

धुएं की अधिकता के कारण अंदर घुसना मुश्किल हो रहा था। विपरीत परिस्थतियों के बावजूद फायर कर्मियों ने आग को बढ़ने नहीं दिया, जिससे बड़ा अग्निकांड टल गया। जिला अग्निशमन शिव प्रसाद ममगई ने बताया कि आग से थोड़ा नुकसान हुआ है, मगर धुएं से कपड़े खराब हुए है।

जनरेटर में हुए शार्ट सर्किट से यह आग लगी है। उधर कोतवाल जुयाल ने बताया कि अंदर संकरा रास्ता होने से भी ज्यादा दिक्कत हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें