फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, तेल विपणन कंपनियों ने की स्थिति साफ

Tue, 19 May 2026 07:18 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। इसे लेकर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने स्थिति साफ की है।

विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से उत्तराखंड के लोगों को आश्वस्त किया गया है। कहा गया है कि प्रदेश में पेट्रोल (एमएस), डीजल (एचएसडी) और रसोई गैस (एलपीजी) सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है।

टर्मिनलों एवं डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट्स तक ईंधन आपूर्ति शृंखला सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित हो रही है, कहीं भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। राज्य के सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है, आवश्यकतानुसार पुनःपूर्ति का कार्य सुचारु रूप से जारी है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है, राज्यभर में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar: नशे की हालत में दी हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी, डायल-112 पर किया कॉल, गिरफ्तार

आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है। अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद या संग्रहण (पैनिक बाइंग) से बचें। साथ ही ईंधन उपलब्धता संबंधी सही एवं प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही विश्वास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें