फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, सरकार और उनके करीबियों पर लगाए कई आरोप

Fri, 13 Nov 2026 01:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

नार्को टेस्ट की सहमति पर सुनवाई के लिए पहुंचीं उर्मिला सनावर ने जेल में खाने-पीने में कुछ दिए जाने और चलने में परेशानी होने का आरोप लगाया। उन्होंने खुद को व्हिसलब्लोअर बताते हुए कहा कि कथित वीआईपी का नाम उन्होंने ही उजागर किया था।
विज्ञापन
अभिनेत्री उर्मिला सनावर कोर्ट पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में उपस्थित हुईं। कथित वीआईपी की भूमिका के मामले में नार्को टेस्ट की सहमति को लेकर होने वाली सुनवाई के दौरान उनकी मौजूदगी रही। कोर्ट पहुंचने से पहले उर्मिला ने पिछले दिनों हरिद्वार कोर्ट में अपने साथ हुए व्यवहार और अपनी तबीयत को लेकर कई बातें कहीं।

उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें खाने-पीने की चीजों में कुछ दिया गया है। कहा कि उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है। मीडिया से बातचीत में उर्मिला ने खुद को इस मामले में व्हिसलब्लोअर के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि कथित वीआईपी का नाम उन्होंने ही उजागर किया है। उर्मिला के मुताबिक, दिसंबर में उनके पीछे पूरे देश की पुलिस पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी बातों से पीछे नहीं हटीं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...जेनी प्रकरण: असम से उत्तराखंड पहुंचेगी जांच, जीरो एफआईआर के बाद पुलिस को नए सिरे से कर सकती है कार्रवाई शुरू

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता को लेकर भी कई टिप्पणियां कीं। उर्मिला ने अपने साथ हुए व्यवहार का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी और मामले में अपनी भूमिका को लेकर भी बयान दिया। फिलहाल उर्मिला सनावर कोर्ट रूम में मौजूद हैं। नार्को टेस्ट की सहमति से जुड़ी सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। 

सरकार और उनके करीबियों पर लगाए कई आरोप

हरिद्वार में हुई गिरफ्तारी को लेकर भी उर्मिला ने पुलिस, सरकार और उनके करीबियों पर कई आरोप लगाए। उर्मिला ने कहा कि उन्हें 26 अक्तूबर को नार्को टेस्ट की सुनवाई के लिए देहरादून आना था। इससे पहले दर्शन भारती और डीएस रावत ने उन्हें प्रलोभन दिया। उन्होंने स्कॉर्पियो-एन और 25 लाख रुपये लेने के बदले 26 अक्तूबर को देहरादून न आने की बात कही। उर्मिला के मुताबिक, जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं तो रानीपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें