अभिनेत्री उर्मिला सनावर कोर्ट पहुंचे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में उपस्थित हुईं। कथित वीआईपी की भूमिका के मामले में नार्को टेस्ट की सहमति को लेकर होने वाली सुनवाई के दौरान उनकी मौजूदगी रही। कोर्ट पहुंचने से पहले उर्मिला ने पिछले दिनों हरिद्वार कोर्ट में अपने साथ हुए व्यवहार और अपनी तबीयत को लेकर कई बातें कहीं।
उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें खाने-पीने की चीजों में कुछ दिया गया है। कहा कि उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है। मीडिया से बातचीत में उर्मिला ने खुद को इस मामले में व्हिसलब्लोअर के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि कथित वीआईपी का नाम उन्होंने ही उजागर किया है। उर्मिला के मुताबिक, दिसंबर में उनके पीछे पूरे देश की पुलिस पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी बातों से पीछे नहीं हटीं।