फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की भीषण भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, चार लोग घायल

Fri, 13 Nov 2026 11:49 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।

सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे  एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब से आ रही स्कॉर्पियो ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी।जिसमें सात व्यक्ति सवार थे। इसी दौरान श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ जा रही एक अर्टिगा कार से गंगा दर्शन होटल के पास उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ये भी पढे़ं...जेनी प्रकरण: असम से उत्तराखंड पहुंचेगी जांच, जीरो एफआईआर के बाद पुलिस को नए सिरे से कर सकती है कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते  पुलिस मौके पर पहुचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्कॉर्पियो में सवार लोगों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें