फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित अभिनेत्री पहुंची पति के घर, काटा हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 26 Aug 2016 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
alisa khan - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री अलीसा खान इस बार अपने पति लव कपूर के घर आ धमकी। अपनी मां परवीन के साथ पहुंची अलीसा ने घर पर जमकर हंगामा किया और वहां खड़े दुपहिया वाहन गिरा दिए। इसके बाद वह कनखल थाने पहुंची और पुलिस को लिखित में दिया कि यदि लव कपूर उसके पास आ जाता है तो वह लिखित शिकायत वापस ले लेगी।
विज्ञापन


थाने पहुंचकर लव के बड़े भाई कुश कपूर ने अलीसा को आश्वस्त किया कि वह लव को ढूंढकर उसकी मुलाकात करा देगा। इसके बाद अलीसा लौट गई। पिछले एक सप्ताह से थाना कनखल अभिनेत्री अलीसा खान के हंगामे के चलते सुर्खियों में है।

शादी के दो माह बाद अलीसा को होटल में छोड़ गया था लव

alisa khan - फोटो : AmarUjala
ज्ञानलोक कॉलोनी के रहने वाले लवकपूर को अपना पति बताने वाली अलीसा का आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन कर शादी की थी। दो माह तक साथ रहने के बाद उसका पति गाजियाबाद के एक होटल में उसे अकेला छोड़कर चला आया। अभिनेत्री की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने पति लव कपूर के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस अभी लव कपूर की तलाश में ही जुटी थी कि बृहस्पतिवार को अलीसा अपनी मां परवीन खान के साथ ज्ञानलोक कालोनी में पति के घर पहुंच गई।
विज्ञापन

लव कपूर की तलाश में जुटी पुलिस

alisa khan - फोटो : AmarUjala
उसने आंगन में खड़े दुपहिया वाहनों पर भड़ास निकाली। तब तक कालोनीवासी भी एकत्र हो गए। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचीं। लव कपूर का बड़ा भाई कुश कपूर भी पीछे पीछे थाने पहुंच गया। उससे भी अलीसा की तू तू मैं मैं हुई।

आखिर में अभिनेत्री ने एसओ रितेश शाह को लिखित में दिया कि उसका पति उसके पास आ जाता है तो वह केस वापस ले लेगी। इस पर पति के भाई ने कहा कि लव उसके संपर्क में नहीं है, वह पूरी कोशिश करके उसे ढूंढकर सामने ले आएंगे। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि लव कपूर की तलाश पुलिस भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें