फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: 'मसूरी में मैं चुपचाप घूमता हूं, देवभूमि की पवित्रता पसंद', अभिनेता की पर्यटकों से सुनिए अपील

Thu, 03 Oct 2024 09:26 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दून पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मैं कई बार मसूरी में मैं चुपचाप घूमता हूं। जो यहां की पवित्रता है, वो मुझे काफी पसंद है। कहा कि कई बार पीड़ा होती है कि पर्यटक आते हैं और पहाड़ की पवित्रता नहीं समझते। यहां-वहां कूड़ा फेंक देते हैं।
विज्ञापन
देहरादून कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता पकंज त्रिपाठी, साथ में आचार्य डा. सुशांत राज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तारा फाउंडेशन की ओर से परेड ग्राउंड में स्रोत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पांडवाज से लेकर कई कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि जो यहां की पवित्रता है, वो मुझे काफी पसंद है। मसूरी में मैं चुपचाप घूमता हूं। कई बार पीड़ा होती है कि पर्यटक आते हैं और पहाड़ की पवित्रता नहीं समझते। यहां-वहां कूड़ा फेंक देते हैं। सभी को देवभूमि की पवित्रता का ख्याल रखना चाहिए। मेरी बचपन की स्मृतियां उत्तरकाशी से जुड़ी हुई हैं। कुछ लोग हमारे घर गंगाजल लेकर आते थे और पूजा कराते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Navratri 2024: नहीं थमेंगे महिलाओं के कदम, बच्चे सरकार संभाल लेगी...अब यहां क्रेच के सुविधा मिलने से बड़ी राहत
विज्ञापन


अब मैंने उन्हें ढूंढा है, अगली बार में जब भी आऊंगा तो उनके घर जरूर जाऊंगा। वहीं, महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। इसमें लोगों ने मधुबनी पेटिंग, खानपान की चीजों और हस्तकला के उत्पाद को काफी पसंद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें