फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Highway: डामटा हादसे में लापता युवक आज सुबह खाई में मिला, दोनों घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

Thu, 03 Oct 2024 09:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Yamunotri Highway Accident: एक युवक और एक किशोर बाइक से नैनबाग से डामटा की ओर जा रहे थे। डामटा के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में लापता युवक आज सुबह मिला। 
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुए हादसे में लातता चालक विकेश आज गुरुवार सुबह खाई में मिला। पुलिस बल ओर एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन कर सुबह चार बजे घायल को पीएचसी डामटा पहुंचाया गया। डामटा चिकित्सक द्वारा दोनों घायल को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो थी। हादसे में बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। वहीं, बाइक चालक दूसरा युवक लापता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे विकेश(21) व आशीष(16) निवासी ग्राम दाबला चकराता जिला देहरादून बाइक से नैनबाग से डामटा की ओर जा रहे थे। डामटा के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें...Navratri 2024: नहीं थमेंगे महिलाओं के कदम, बच्चे सरकार संभाल लेगी...अब यहां क्रेच के सुविधा मिलने से बड़ी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर घायल आशीष को निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा ले जाया गया। वहीं, बाइक चला रहे विकेश के खाई में गिरने से उसका पता नहीं चल पाया था। सर्च अभियान के लिए बड़कोट एसडीआरएफ को घटनास्थल के लिए भेजा गया। आज सुबह युवक खाई से मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें