हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में अमर उजाला से विशेष बातचीत में मुकेश ने कहा कि उत्तराखंड को आने वाले समय में सिनेमा का केंद्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। बॉलीवुड भी धीरे-धीरे उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का दीवाना होता जा रहा है।
यहां सिनेमा केंद्र बनने से स्थानीय थियेटर कलाकारों को अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा। साथ ही फिल्मों की शूटिंग पर कोई शुल्क न लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहना की। चकराता में चल रही शूटिंग में बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा और लाइन प्रोड्यूसर व कलाकार प्रमोद राणा भी मौजूद रहे।