फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क और सेनेटाइजर अधिक कीमत पर बेचे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
चकराता ब्लॉक में कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्र के लोगों को जागरुक करती एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने मंगलवार को चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल संचालकों से सेनेटाइजर और मास्क की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि लोगों को एमआरपी रेट से अधिक कीमत पर मास्क और सेनेटाइजर न बेचे जाएं। यदि ऐसा होता है तो आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 75% से ऊपर एल्कोहोल मिश्रित सेनेटाइजर ही बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत वाले मरीज को बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई न दी जाए। उन्होंने दुकान संचालकों से क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। उन्होंने सभी सरकारी विभागों में भी सेनेटाइजर रखने के आदेश दिए। इस मौके पर तहसीलदार चकराता केएस नेगी, थानाध्यक्ष अनूप सिंह नयाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें