फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले अधिकारियों के खिलाफ मुखर होगा मोर्चा

विज्ञापन
रघुनाथ सिंह नेगी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि अधिकांश कार्यालयों के मुखिया 11-11:30 बजे से पहले ऑफिस में नहीं पहुंचते। उनकी देखा- देखी में कर्मचारी भी लापरवाह हो जाते हैं, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर मोर्चा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार से वार्ता कर लापरवाह एवं देर से ऑफिस पहुंचने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले में सख्त कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया है। नेगी ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस तरह के अधिकांश अधिकारी हाजिरी लगाकर क्षेत्र भ्रमण के बहाने इधर-उधर घूमते रहते हैं। अधिकांश तो दोपहर बाद ही आना पसंद करते हैं। इन अधिकारियों को मालूम होता है कि दोपहर बाद अधिकांश आमजन ऑफिस में नहीं आते। उन्होंने कहा कि मोर्चा ने ऐसे अधिकारियों को आगाह किया कि अगर सही समय पर ऑफिस नहीं पहुंचे तो मोर्चा उनके कार्यालय पर तालाबंदी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें