फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न करने वाले ठेकेदारों पर हो कार्रवाई : आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से की गई बैठक
विज्ञापन

I

Iसफाई कर्मियों का उत्पीड़न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। दून अस्पताल में उपनल के सफाई कर्मियों को आउटसोर्स करने की कोशिश निदंनीय है। ये बातें राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहीं।I
Iदून मेडिकल कॉलेज के लैक्चर हॉल में सफाई कर्मचारी आयोग की बैठक की गई। इसमें आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कॉलेज के प्राचार्य के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, उपनल के सफाई कर्मियों को आउटसोर्स करना उनके साथ अन्याय होगा। सफाईकर्मी अपने स्वास्थ्य जोखिम के साथ सेवाएं देते हैं। कहा कि न्यायालय के आदेश पर 10 वर्षों तक उपनल के माध्यम से काम करने वालों को सरकार नियमित करने जा रही है। उन्होंने सफाई कर्मियों को कम वेतन देने और पीएफ व ईएसआईसी न जमा करने के मामले में ठेकेदारों से वसूली करने के निर्देश दिए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइस पर प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि जो भी शासन की ओर से आदेश जारी किया जाएगा उसी आधार पर उपनल के सफाई कर्मियों को रखा जाएगा। इस दौरान एसडीएम सदर हर्ष गिरी, सीओ सिटी विवेक सिंह कुटियाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट, डॉ. केएस बिष्ट, राजेश राजोरिया, विशाल बिरला, दौलत मकवाना, अशोक कुमार, अनिका क्षेत्री, संयम कुमार, अनीता विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें